Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

उचित मूल्य की दुकान के लिये आवेदन  

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला आपूर्ति अधिकारी एसबी वर्मा ने बताया कि टिमरनी अनुविभाग के तहत ग्राम पंचायत बिच्छापुर, गोंदागांवकला, अहलवाड़ा, सन्यासा, बारजा, खिडकीवाला, डोलरिया, बड़झिरी, कायरी, लछौरा, नयागांव, गोंदागांवखुर्द व ढेंगा के लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा उचित मूल्य की दुकान आवंटन के लिये ऑनलाइन आवेदन 26 अप्रैल 2023 तक आमंत्रित किए गए हंै। उन्होने बताया कि इसके लिए उपभोक्ता सोसाइटी, विपणन सोसाइटी, उत्पादक सोसाइटी, संसाधन सोसाइटी तथा बहुप्रयोजन सोसाइटी के साथ-साथ महिला स्वसहायता समूह अपने क्षेत्र में तथा संयुक्त वन प्रबन्धन की समियां आवेदन कर सकती है। यह आवेदन खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की वेबसाइट ‘राशन मित्रÓ पर किए जा सकते हैं।

104 Views
What do you think?

Leave a Reply