प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर किशोर कन्याल, एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने मंत्री इंदर सिंह परमार के साथ किया आयोजन स्थल का निरीक्षण
सनी गुरुदत्ता कालापीपल शाजापुर-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 12 अप्रैल 2023 को शाजापुर जिले की शुजालपुर में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना-2023 को लेकर प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुये आज प्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार ने कलेक्टर किशोर कन्याल, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित सभास्थल का निरीक्षण किया।
उल्लेखनीय है कि लाडली बहना योजना 2023 को लेकर 12 अप्रैल 2023 को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का शाजापुर जिले के शुजालपुर में कार्यक्रम संभावित है। कार्यक्रम की तैयारियों के लिये राज्यमंत्री श्री परमार ने जिले के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित सभा, हेलीपेड एवं पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान राज्यमंत्री श्री परमार ने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे अत: सभी दिशाओं से आने वाले लोगों के लिये अलग-अलग एवं पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था बनाये। रेस्ट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेकर कलेक्टर श्री कन्याल ने कार्यक्रम के लिये जिन अधिकारियों को दायित्व सौंपे गये है, उनका वॉट्सअप ग्रुप बनाये। लोक निर्माण विभाग कार्यक्रम स्थल का नक्शा बनाकर सेक्टर विभाजन करें। महिला एवं बाल विकास विभाग डी में रंगोली बनाकर सजावट कराएं। पीएचई कार्यक्रम स्थल पर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोग आएंगे।

ये रहे उपस्थित …
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, एसडीओपी डीआर माले, अधीक्षण यंत्री विद्युत वितरण कंपनी सुनील पटेल, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण रविन्द्र कुमार वर्मा, पीएचई विजय सिंह चौहान, सीएमएचओ डॉ. आर निदारिया, उपसंचालक कृषि श्री केएस यादव, उद्यान मनीष चौहान व पशु चिकित्सा डॉ. एके शर्मा, सीईओ जनपद शुजालपुर रूशाली पोरस व कालापीपल आरके मण्डल, सीएमओ श्री प्रवीण सेन, देवेन्द्र तिवारी, एलडीएमललित कुमार आचार्य सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
Views Today: 2
Total Views: 112

