Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

खंडवा की बेटी ने नार्मदीय ब्राह्मण समाज का बढ़ाया गौरव

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, खंडवा। सपनों के सच होने का उत्साह शब्दों के वर्णन से परे है। अमेरिका के सिऐटल में हो रहे मिसेज इंडिया एलीट 2023 प्रतियोगिता में भाग लेकर खंडवा की बेटी अनुभूति डोंगरे ने अपने सपनों का ताज अपने नाम कर नार्मदीय ब्राह्मण समाज का गौरव बढ़ाया है। इससे पहले अनुभूति ने महाकुंभ न्यूयॉर्क फैशन वीक में भी रैंप वाक किया था। अमेरिका के सिऐटल में मिसेज इंडिया एलीट 2023 का आयोजन हुआ। खंडवा की बेटी अनुभूति ने इसमें भाग लिया। मिसेज इंडिया एलीट 2023 का खिताब पूर्व विश्व सुंदरी डायना हेडन की उपस्थिति में अनुभूति को दिया गया। अनुभूति डोंगरे खंडवा शहर के पड़ावा निवासी अरुण कुमार सुचिता साध की पुत्री एवं डॉ. प्रकाश डोंगरे की बहू है। अनुभूति अमेरिका के पोर्टलैंड शहर में रहती है। अनुभूति की एक बेटी और एक बेटा भी है। यह इंस्टाग्राम पर इनफ्लुएंसर भी हैं। बेटी की उपलब्धि पर मां सुचिता साध ने कहा कि आप ने सच में साबित किया कि ऊंचाइयों पर जाकर उपलब्धियां हासिल करने के लिए उम्र की बाधा नहीं, हमें गर्व है कि देश-विदेश में समाज की बेटियां विभिन्न क्षेत्रों में अपना नाम कमा कर हमें गौरवान्वित कर रही हैं। आप बेटियों के लिए एक मिसाल है।

114 Views
What do you think?

Leave a Reply