Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

परिवहन विभाग के दल ने ओवरलोडिंग व बॉडी एक्सेस वाहनों के विरूद्ध की कार्यवाही

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। परिवहन विभाग के दल ने बुधवार को हरदा शहर में अलग-अलग स्थानों पर ओवरलोडिंग व बॉडी एक्सेस वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला परिवहन अधिकारी निशा चौहान ने बताया कि दल द्वारा बकाया कर, बॉडी एक्सेस, बिना पंजीयन, अस्पष्ट रूप से पंजीयन क्रमांक, बिना बीमा, बिना पीयूसी, बिना फिटनेस तथा परमिट के संचालित डम्पर, यात्री बस, स्कूल बस व ऑटो रिक्शा की चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान लगभग 20 वाहनों को चैक किया गया, जिसमें से 7 वाहनों के विरूद्ध ओवरलोड एवं बॉडी एक्सेस मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही कर 30500 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply