Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

जयंती को लेकर हुई बैठक

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। बारबर एसोसिएशन के तत्वावधान में आज सेन समाज की बैठक आयोजित की गई। स्थानीय नेहरू पार्क में आयोजित बैठक में आगामी 17 अप्रैल संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में सेन महाराज की जयंती के अवसर पर १७ अप्रैल सोमवार भव्य शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया। शोभायात्रा नेहरू पार्क से शुरु होकर प्रताप टॉकीज, चांडक चौराहा, घंटाघर चौक होते हुए गुप्तेश्वर मंदिर जाएगी। यहां छप्पन भोग और महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।

———————-

96 Views
What do you think?

Leave a Reply