Skip to content
Friday, 23 October 2026
देवास

कलश यात्रा, शोभा यात्रा, चल समारोह मे उमडा, आस्था और विश्वास का जन सैलाब 

3 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

जगह जगह पुष्पहार से किया स्वागत सम्मान

विश्व शांति एवं महामारी निवारणर्थ जनकल्याणर्थ विशाल पंचकुंडात्मक श्रीराम महायज्ञ खातेगाव मे शुरू

31मार्च को नेमावर मे विशाल सवा लाख दीपदान का भव्य आयोजन

प्रदीप साहू, खातेगांव l देवास जिले के अंतिम छोर खातेगांव तहसील मुख्यालय पर सेवा आश्रम अजनास रोड पर 22 से 28 मार्च तक विश्व शांति एवं महामारी निवारणर्थ जनकल्याणर्थ विशाल पंचकुंडात्मक श्रीराम महायज्ञ एवं 31 मार्च को नेमावर मे होने वाले सवा लाख दीपदान के दिव्य अनुष्ठान के शुभारंभ से पहले बुधवार को जेपी कॉलोनी स्थित सेवा आश्रम से राघवेंद्र सरकार की पूजा अर्चना के साथ विधिवत कलश का पूजन का भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया कलश यात्रा में बड़ी संख्या में बालिकाएं एवं महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण किया और कलश यात्रा में मंगल गीत गाते हुए चल रही थी भगवान राघवेंद्र सरकार के पीछे बग्गी में श्री श्री 108 सेवा आश्रम के गुरु जी शिव शंकर जी विराजित है उपस्थित जनसमूह ने पुष्प वर्षा एवं शाल श्रीफल से गुरु जी का सम्मान किया कलश यात्रा में डीजे बैंड बाजे बग्गी शामिल थी भगवान श्री राम जानकी लक्ष्मण एवं हनुमानजी सहित राम दरबार की जीवंत झांकी के साथ ही भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी की जीवंत झांकी सहित भगवान देवाधिदेव महादेव की जीवंत झांकी नगर के भक्तों के आकर्षण का केंद्र थी शोभायात्रा में बाबा भोलेनाथ तांडव नृत्य करते हुए चल रहे थे भगवान शिव का नृत्य श्रद्धा आस्था के साथ नगरवासी निहार रहे थे शोभा एवं कलश यात्रा का खातेगांव नगर के बड़ी संख्या में गणमान्य जनों ने अनेक धार्मिक संगठनों के साथ ही नगर परिषद खातेगांव के अध्यक्ष विधायक प्रतिनिधि नरेंद्र चौधरी जी के नेतृत्व में सभी पार्षदों ने पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया दादाजी सेवा भक्त मंडल सहित बड़ी संख्या में नगर वासियों ने पुष्प वर्षा की रिद्धि सिद्धि गणेश मंदिर समिति श्रीमती उषा उषा शर्मा सारिका चौधरी परिवार पार्षद ललित बिश्नोई मित्र मंडल मनीष जयसवाल विनोद गुर्जर मित्र मंडल शेखर अग्रवाल मित्र मंडल साहू समाज खातेगांव गुर्जर समाज खातेगांव तीन बत्ती चौराहा बस स्टैंड पर पवन शिवरा गणेश शिवरा सुनील अग्रवाल सहित अनेक परिवारों ने भी गुरु पूजन किया एवं गुरु का सम्मान किया । शोभायात्रा में यज्ञ के 21 यजमान परिवार भी हाथों में ध्वजा लिए शोभायात्रा में शामिल हुए ब्राह्मण जन भगवान का जयकार करते हुए चल रहे थे । इस दिव्य अनुष्ठान के बारे में जानकारी देते हुए सेवा आश्रम के परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री 108 शिव शंकर गुरु जी ने बताया कि जगत कल्याण के लिए यह पूरा अनुष्ठान किया जा रहा है 22 मार्च को प्रातः 8 बजे सेवा आश्रम जेपी कॉलोनी में विधिवत कलश के पूजन के पश्चात बग्गी घोड़े बैंड बाजे के साथ झांकियों की उपस्थिति में खातेगांव नगर के प्रमुख मार्गो से विशाल कलश यात्रा के शुरू हुआ। 23 मार्च को देवता स्थापना अग्नि स्थापना के साथ हवन प्रारंभ होगा। प्रतिदिन हवन का क्रम चलेगा, 28 मार्च को दैनिक हवन पूजन पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ देवता विसर्जन एवं ब्राह्मण विदाई का कार्यक्रम होगा । 31 मार्च को मध्य प्रदेश की जीवनदायिनी पुण्य सलिला मां नर्मदा के नाभि तीर्थ क्षेत्र उत्तर तट नेमावर में बाबा सिद्धनाथ के प्रांगण में नर्मदा तट पर सवा लाख दीपदान के आयोजन का कार्यक्रम नगर व क्षेत्र वासियों के साथ किया जाएगा।

131 Views
What do you think?

Leave a Reply