अवैध मादक पदार्थों के विक्रय पर लगे रोक : ओम पटेल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने हरदा जिले में चल रहे अवैध जुआ, सट्टा, एवं मादक पदार्थो के विक्रय पर अविलम्ब रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों का सेवन एवं जुआ, सट्टा, चल रहा है ओर खुलेआम गांव गांव तक इसकी अवैध तरीके से सप्लाई जारी है। जिससे युवा वर्ग नशे की चपेट में है। परिवारजनों एवं आमजन की आर्थिक स्थति पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। परिवार में माताएं बहने छोटे बच्चों की जि़ंदगी पर बुरा प्रभाव पड़ रहा हैं। हर वर्ग की युवा पीढ़ी नित्य नशे की वजह से घर परिवार में लड़ाई – झगड़े, चोरी, दुर्घटनाएं अपराध बढ़ रहे है पुलिस प्रशासन मौन हैं। उन्होंने मंडियों, चौक चौराहों और बैंको में भी सुरक्षा बढ़ाई जाने की मांग की है। क्योंकि किसानों अपनी फसल बेचकर राशि का लेनेदेन बैंक और मंडियों में करता है। श्री पटेल ने पुलिस प्रशासन से अपील की हैं कि अपना कार्य पूरी सजगता से करें, जनसेवा आपका कर्तव्य हैं।

106 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!