अनोखा तीर, मसनगांव। नौ दिवसीय गणगौर महोत्सव में आठवें दिन माता रनु बाई को पनघट वाले कुए पर ले जाकर धनियर राजा के साथ ब्याह रचाया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए। श्रद्धालुओं ने भजन और झालरा नृत्य की प्रस्तुति देते हुए माता की शादी रचाई। गणगौर परिवार के गोविन्द छलौत्रे एवं दिनेश छलौत्रे द्वारा विधि विधान से माता रनुबाई का विवाह रचाकर वापस अपने घर लाए, जहां रात्रि में अनेक गणगौर मंडल द्वारा स्वांग धरकर माता को मनाया गया। वहीं आकर्षक वेशभूषा में युवाओं ने महिलाओं का वेश धरकर माता को प्रसन्न किया।
325 Views

