सनातन नूतन वर्ष पर मंदिर में चढ़ाया ध्वज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, खिरकिया। सनातन नूतन वर्ष एवं चेत्र नवरात्र के प्रारंभ दिवस में सर्व ब्राह्मण समाज खिरकिया द्वारा स्थानीय बालाजी मंदिर में सनातन ध्वजा चढ़ाया गया। सर्वप्रथम समाजजनों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ कर निशान के रूप में सनातन ध्वजा चढ़ाई गई। इसके पश्चात आपस में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर नूतन वर्ष की शुभकामनाएं दी। इस विशेष अवसर पर समाज के अध्यक्ष राकेश पाराशर ने कहा कि सनातन संस्कृति और सभ्यता पूर्ण रूप से वैज्ञानिक है। हर त्यौहार का हर पक्ष प्रकृति के साथ जुड़ा हुआ रहता है, यही सनातन की विशेषता है और यही विशेषता सनातन को दुनिया के सभी धर्मों में विशेष बनाती है। हम सबका यह कर्तव्य है कि हमें आधुनिक विकास के साथ-साथ अपनी प्राचीन गौरवशाली संस्कृति को भी बचा कर रखना है और उसके लिए समय-समय पर सभी त्योहारों को प्राथमिकता के साथ मनाया जाना चाहिए। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी कैलाश वशिष्ठ, मुरलीधर जोशी, उमेश सीटोंके, प्रदीप रिछारिया, महेश तिवारी, सुरेश पांडे, संतोष गोरखे, राजेंद्र शर्मा, गोविंद शर्मा, गुरु संतोष सीटोंके, अनुरूप बायवर, तपन पंचोली आदि सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

63 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!