आयुषि-स्वस्थ नारी, सशक्त नारी की थीम पर आयुष स्वास्थ्य शिविर आज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। आयुष विभाग द्वारा 23 मार्च गुरुवार को महिला सशक्तिकरण दिवस के अवसर पर लाडली लक्ष्मी वाटिका सिविल लाइन इंदौर रोड में आयुषि- स्वस्थ नारी, सशक्त नारी थीम पर नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि यह शिविर महिलाओं के स्वास्थ्य के संबंध में केंद्रित है। शिविर में आयुष पद्धति द्वारा सभी प्रकार के रोगों का नि:शुल्क इलाज कर दवा वितरण किया जाएगा एवं योग प्रशिक्षकों द्वारा सभी प्रकार के रोगों में उपयोगी, विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य संबंधित योगाभ्यास की जानकारी दी जाएगी। शिविर में शुगर और बीपी की जांच भी की जाएगी और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले आयुर्वेदिक काढ़ा का वितरण भी किया जाएगा एवं औषधीय पौधों की प्रदर्शनी एवं वितरण भी किया जावेगा। डॉ. वर्मा ने आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर शिविर की नि:शुल्क सेवाओं का लाभ लें।

102 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!