Skip to content
Friday, 23 October 2026
हरदा

गौशालाओं में चारा व भूसा की व्यवस्था हेतु राशि जारी

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश गौपालन एवं गौसंवर्धन बोर्ड भोपाल द्वारा जिले की शासकीय एवं अशासकीय गौशालाओं में चारा भूसा क्रय करने हेतु राशि जारी की गई है। कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला गौपालन एवं पशुधन संवर्धन समिति ऋषि गर्ग ने गौशाला संचालकों से राशि जारी करते हुए पर्याप्त मात्रा में भूसा संग्रहण के लिए अपील की है। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं हरदा ने बताया कि मुख्यमंत्री गौसेवा योजना के तहत संचालित 5 गौशालाओं हेतु 4 माह के लिए माह फरवरी में 11.90 लाख तथा 2 माह के लिए माह मार्च में 5.90 लाख रूपये की राशि जारी की जा चुकी है। इसी प्रकार जिले में संचालित पंजीकृत अशासकीय 9 गौशालाओं के लिए 4 माह के लिए माह फरवरी में 48.19 लाख रुपए, जिसमें पशु आहार के लिए राशि 12.25 लाख तथा भूसे के लिए 36.76 लाख रुपए शामिल है। इसी प्रकार 5 माह के लिए माह मार्च में राशि 66.96 लाख रुपए जारी किए गए हंै, जिसमें पशु आहार हेतु राशि 16.74 लाख एवं भूसे हेतु राशि 50.22 लाख रुपए शामिल है। इसके अलावा मुख्यमंत्री गौसेवा योजना के तहत संचालित 5 गौशालाओं हेतु 6 माह के लिए कुल अनुदान राशि 17.80 लाख तथा संचालित पंजीकृत अशासकीय 9 गौशालाओं हेतु 9 माह के लिए कुल अनुदान राशि 121.12 लाख जारी की जा चुकी है।

104 Views
What do you think?

Leave a Reply