महिला सशक्तिकरण के लिए चलाएंगे विशेष अभियान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। महिला कल्याण एवं महिला सशक्तिकरण के लिए परिणाम मूलक कार्यों के क्रम में जिले में 30 मार्च तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। विशेष अभियान के तहत जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया ने बताया कि जिन स्थलों पर लाड़ली बहना योजना के आवेदन भरवाने हेतु कैंप का आयोजन किया जा रहा है, उन स्थानों पर दोनों आयोजन एक ही स्थल पर किया जाएंगे। ग्राम अथवा वार्ड स्तर पर आयोजित किए जाने वाले इन सम्मेलन के प्रबंधन के लिए यथा स्थिति ग्राम पंचायत सचिव नोडल अधिकारी होंगे तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायक नोडल अधिकारी होंगी। उन्होने बताया कि प्रत्येक ग्राम व शहरी वार्ड में आयोजित इन कार्यक्रमों में उस ग्राम व वार्ड की उन सभी महिलाओं को आमंत्रित किया जाएगा, जो मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत आवेदन करने जा रही है अथवा आवेदन कर चुकी हैं। यह कार्यक्रम उत्सवी वातावरण में आयोजित होगा। कार्यक्रम स्थल पर योजना की जानकारी एवं सम्मेलन के विषय में फ्लेक्स व होर्डिंग्स लगाए जाएंगे। जिपं सीईओ श्री सिसोनिया ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित होने वाली सभी बहनों का स्थानीय परंपरा अनुसार तिलक लगाकर अथवा अन्य स्थानीय पद्धति से स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के विषय में विस्तार से चर्चा की जाएगी तथा उसके प्रावधान के विषय में नोडल अधिकारी एवं अन्य उपस्थित विभागीय अधिकारियों द्वारा महिलाओं को सविस्तार बताया जाएगा तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया जाएगा।
शहरी क्षेत्र में इन तिथियों में चलाया जाएगा विशेष अभियान
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिसोनिया ने बताया कि 23 मार्च को हरदा शहर के वार्ड क्रमांक 5, 9, 10, 11, व 12 में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा हरदा शहर के वार्ड क्रमांक 6, 7 व 8 में 24 मार्च को, वार्ड क्र. 13, 14, 15 व 21 में 25 मार्च को तथा वार्ड क्र.16, 17, 18, 19 व 20 में 26 मार्च को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसी प्रकार 27 मार्च को वार्ड क्र. 22, 23, 24, 29 व 30 में, 28 मार्च को वार्ड क्र. 25, 26, 27 व 28 में, 29 मार्च को वार्ड क्र. 31, 32 व 33 में तथा 30 मार्च को वार्ड क्र. 34 व 35 में विशेष अभियान चलाया जाएगा। श्री सिसोनिया ने बताया कि विशेष अभियान के तहत खिरकिया शहर के वार्ड क्र. 4 व 5 में 23 मार्च को, वार्ड क्र. 6 में 24 मार्च को, वार्ड क्र. 7 व 8 में 25 मार्च को, वार्ड क्र. 9 व 10 में 26 मार्च को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा 27 मार्च को वार्ड क्र. 11 व 12 में, 28 मार्च को वार्ड क्र. 13 व 14 में तथा 30 मार्च को वार्ड क्र.15 में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
25 मार्च को ग्रामीण क्षेत्रों में चलेगा विशेष अभियान
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिसोनिया ने बताया कि 25 मार्च को हरदा विकासखण्ड के ग्राम कमताड़ा, कांकरिया, मसनगांव, पड़वा, सुखरास, कड़ोला उबारी, पलासनेर, बीड़, केलनपुर, गुठानिया, झाड़पा, रैसलपुर, जिजगांवखुर्द, बालागांव, बूंदड़ा, नकवाड़ा, बरखेड़ी, मगरधा, सिरकम्बा, गहाल, मोहनपुर, डगावाशंकर, रोलगांव, कनारदा, कुकरावद, धुरगाड़ा, भाटपरेटिया, रन्हाईकला, रहटाखुर्द, अबगांवकला, मझली, आदमपुर, नांदरा, रिजगांव, गोगिया, भुन्नास, अबगांवखुर्द, डगावानीमा, भोनखेड़ी, खेड़ीनीमा, बागरूल, सुरजना, हीरापुर, कोलीपुरा, देवतलाब, भादुगांव, अजनास रैयत, खेड़ा, पचोला, नीमगांव, झाड़पा नवीन, नीलगढ़ दमामी, सामरधा, छिडग़ांव, जामली दमामी, धनगांव, पांचातलाई, बैड़ी, कायागांव, रेलवा, झालवां, काकड़दा, बिछोलामाल, हनीफाबाद, कचबैड़ी, करनपुरा, सोनतलाई, मांगरूल, हंडिया, नयापुरा, बेसवां, रातातलाई, उवां, साल्याखेड़ी, व सीगोन में गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 25 मार्च को खिरकिया विकासखण्ड के ग्राम पाहनपाट, नगावामाल, नीमसराय, काल्याखेड़ी, मांदला, पहटकला, बेडियाकला, मुहालकला, मकड़ाई किला, आमाखाल, गोमगांव, बावडिय़ा, ढोलगांवकला, सांवलखेड़ा रैयत, कालकुण्ड, मोरगढ़ी, सांवरी, रामटेक रैयत, टेमलावाड़ीमाल, प्रतापपुरा, पोखरनी, बावडिय़ा, सारसूद व कानपुरा में गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 25 मार्च को टिमरनी विकासखण्ड के ग्राम लाखादेह, बड़झिरी, बंशीपुरा, बांसपानी, मालेगांव, रातामाटी, बोरपानी, केली, कचनार, पाटियाकुआ, रवांग, लोधीढाना, राजाबरारी, टेमरूबहार, कायदा, चन्द्रखाल, बड़वानी, डेहरिया, टेमागांव, डोलरिया, नांदवा, कपासी, सिरकम्बा, उन्द्राकच्छ, सौंताड़ा, छीरपुरा, बोथी, कायरी, बोरी, छिदगांवमेल, भादुगांव, धौलपुरकला, सामरधा, पिपल्याकला, पोखरनी, बाजनिया, रायबोर, बिच्छापुर, बघवाड़, गोदड़ी, गाड़ामोड़, नयागांव, कुही, गोंदागांवखुर्द, छीपानेर, लछोरा, करताना, गुल्लास, सन्यासा, भवरास, तजपुरा, रूंदलाय, अहलवाड़ा, गोंदागांवकला, नौसर, चारखेड़ा, बरकला, निमाचाखुर्द, मनियाखेड़ी, सोहागपुर, खिड़की, सोडलपुर, छिदगांव तमोली, दूधकच्छकला, पानतलाई, कासरनी, आमसागर, खमगांव, फुलड़ी, गाड़ामोडख़ुर्द, आलमपुर, नजरपुरा, झाड़बीड़ा, पांढरमाटी, व रहटगांव में गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

Views Today: 2

Total Views: 100

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!