आठनेर के ढाई सैकडा लोगों ने किया प्रस्फुटन समितियों एवं स्वैच्छिक संगठनों के महाकुंभ में प्रतिनिधित्व

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

आठनेर। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड आठनेर के निर्देशन में जंबूरी मैदान भोपाल में हुए प्रस्फुटन समितियो एवं स्वैच्छिक संगठनों के महाकुंभ में आठनेर के ढाई सैकड़ा लोगों ने प्रतिनिधित्व किया। कार्यक्रम के संयोजक कैलाश आजाद ने बताया कि पूरे विकासखंड के पांचों सेक्टर से पांच बसों के द्वारा 250 सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित हुए। विकासखंड समन्वयक मधु चौहान ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारियों के मन में उत्साह का संचार एवं अपने नैतिक दायित्वों का जागरण होता है। जनभागीदारी के द्वारा ग्राम में कार्य करने व विकास में सहयोग करने की पद्धति को बल मिलता है।

भोपाल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते कहा है कि प्रदेश के स्वैच्छिक संगठनों को एकजुट कर पर्यावरण-संरक्षण, जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और कोरोना जैसी विषम परिस्थितियों में जन-कल्याण के कार्यों से जुड़ी रही जन अभियान परिषद शासकीय योजनाओं में जनता की भागीदारी के लिए नोडल एजेंसी बनेगी।साथ ही प्रदेश में काम करने वाले प्रत्येक स्वैच्छिक संगठन को परिषद के पोर्टल में पंजीयन करवाना अनिवार्य रहेगा। परिषद जन-कल्याण के क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रही है।श्री चौहान जम्बूरी मैदान में प्रदेश के जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के मेंटर्स एवं स्वैच्छिक संगठनो के सदस्यों से कहा कि जन अभियान परिषद ने अद्भुत कार्य किया है।यह स्वैच्छिक संगठनों का महासंगठन है, जो अब एक वट वृक्ष बन गया है। परिषद ने जल-संरक्षण, नशा-मुक्ति और ऊर्जा की बचत जैसे क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य किया है। सरकार की योजनाएँ जनता तक पहुँचाने के लिए परिषद परिश्रम के साथ कार्य कर रही है।जन अभियान परिषद ने भी कोरोना के दौर में जनता के हित में अच्छा कार्य किया।

कार्यक्रम के समापन में आठनेर वापसी पर कार्यक्रम में गए सभी लोगों का आभार मेंटर आशुतोष सिंह चौहान ने व्यक्त किया।

101 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!