शासकीय महाविद्यालय आठनेर का रासेयो का शिविर संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

आठनेर- रासेयो के सात दिवसीय विशेष शिविर का अन्तिम दिवस हैं आज हमारे बिच में मुख्य अतिथि के रुप में ग्राम पंचायत बरखेड़ की सरपंच महोदया श्रीमती निशा धुर्वे, विशिष्ठ अतिथि के रुप में डॉ सुखदेव डोंगरे ( रासेयो जिला संगठक ) के द्वारा स्वामी विवेकानन्द के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

जिसमें सभी वक्ताओं द्वारा अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया गया व स्वयं सेवकों और स्वयं सेविकाओं का मार्गदर्शन करते हुए रासेयो के प्रेरणा पुरुष एवम् अन्य महापुरुषों की जीवनी व शिक्षा के साथ अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए क्या करना चाहिए और पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा साईबर क्राईम के साथ सड़क दुर्घटना से बचने के उपाय बताए।

जिसके पश्चात स्वयं सेवकों एवम् स्वयं सेविकाओं द्वारा मोटे अनाज को लेकर नुक्कड़ नाटक किया रासेयो का लक्ष्य गीत गाया और सांस्कृतिक विधा में नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवक पुरस्कार अक्षय कवड़े, सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेविका पुरस्कार बबीता कुमरे को दिया गया और सभी स्वयं सेवकों एवम् स्वयं सेविकाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

रासेयो पुरुष इकाई प्रभारी डॉ दीवानसिंह बारिया ने सात दिवसीय विशेष शिविर में किए गए कार्यों का उल्लेख किया रासेयो महिला इकाई प्रभारी डॉ सरोज पाटिल द्वारा सभी अतिथियों एवं समस्त महाविद्यालय स्टाफ का आभार प्रदर्शन किया और अंत में कैम्प फायर किया गया जिसमें सभी सामाजिक कुरीतियों एवम् बुराईयों को कैंप फायर के माध्यम से जलाया गया।

आज के इस कार्यक्रम में शामिल हुए अथिति आजीविका मिशन जनपद पंचायत आठनेर से अतिथि के रुप में सुलोचना अहिरवार, आठनेर थाने से उपनिरीक्षक गोपाल प्रसाद पाल, आरक्षक संध्या धुर्वे, आठनेर नगर के पत्रकार बंधु, ग्राम पंचायत बरखेड़ के पंच, रिटायर्ड एलआईसी ऑफिसर महेंद्र खोबरागड़े, शासकीय महाविद्यालय आठनेर के प्राचार्य डी. एन. खासदेव, क्रीड़ा अधिकारी एच एस जरिहा एवम् शैक्षणिक एवम् अशैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा।

150 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!