
खंडवा। सुख में सुमरिन सब करे, दुख में करे ने कोय, जो दुख में सुमिरन करे तो दुख काहे को होय। ऐसे दिन दुखियों की सेवा में जिनके कदम बढ़ते हैं उन्हें पुण्य की प्राप्ति होती है। गत दिवस हरसूद विधानसभा क्षेत्र के खालवा विकासखंड अंतर्गत गांव उदियापुर में भीषण अग्नि कांड से गांव के लगभग 8-10 आदिवासी परिवारों के घर जलकर नष्ट हो गए थे, पीडि़त परिवार आस लगाए बैठे थे। तभी मंत्री विजय शाह के निर्देश पर क्षेत्र के संबंधित अधिकारी पहुंचे और पीडि़त परिवारों की रहने की व्यवस्था कर खाद्यान उपलब्ध कराया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि शनिवार को आदिवासियों के दिलों में समाए वनमंत्री विजय शाह उदियापुर पहुंचे और पीडि़त परिवारों के दुख में शामिल होकर उन्हें सांत्वना दी। मंत्री प्रत्येक परिवार में पहुंचे और परिजनों से मिलकर नुकसानी जायजा लिया। इस अवसर मंत्री श्री शाह ने कहा कि इस घटना से सभी परिवारों का जीवनचक्र रूक गया और हम सब मिलकर किस प्रकार इन परिजनों की सेवा कर सकते हैं इसमें सभी ने हाथ आगे बढ़ाना चाहिए। पीडि़त परिवार को तत्काल कपड़े, खाद्यान व ठहरने की व्यवस्था के साथ कीमती सभी शासकीय कागजात शासकीय अमला बनाकर देगा एवं सभी पीडि़त परिवार को नये मकान भी बनाकर दिए जाएंगे। मंत्री श्री शाह ने कहा कि घटना में माल जरूर हानि हुई है लेकिन प्रभु की कृपा से कोई जनहानि नहीं हुई है। मैं आपके साथ खड़ा हूं, किसी भी प्रकार की तकलीफ आपको आने नहीं दूंगा। मंत्री श्री शाह ने दो पीडि़त महिलाओं को इलाज हेतु पांच-पांच हजार रूपए की राशि भी प्रदान की। इस अवसर पर मंत्री विजय शाह के साथ कलेक्टर अनूप कुमार सिंह, डीएफओ सुधांशु शेखर, हरसूद एसडीएम दलिप कुमार, हरसूद एसडीओपी रविन्द्र वास्कले, खालवा सीईओ केके उईके सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। तहसीलदार, सीईओ, अजय श्रीवास्तव, अजय दीक्षित उपस्थित थे।

