खंडवा। भारतीय किसान संघ मध्यप्रदेश के बैनर तले जिले के किसान अपनी मांगों को लेकर जिला कलेक्टर पहुंचे। यहां संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि बैमौसम बारिश से जिन स्थानों पर गेहूँ की क्वालिटी में फर्क आएगा उनका क्वालिटी के नाम पर रिजेक्ट नहीं किया जाए।
पूर्व में गेहूँ 3200 रूपए क्विटल के भाव बिक रहा था अब 1700 से 2000 क्विंटल हो गया है। शासन द्वारा किसानों को 1000 रूपए क्विंटल का बोनस दिया जाए। डिफाल्टर किसानों को शासन की ब्याज माफी योजना का लाभ देकर तुरंत रेगुलर किया जाए। सोसायटी में ऋण वसूली की तारीख 1 मई 2023 की जाए।
पंधाना में शेर के हमले से किसान खेतों में नहीं जा रहे उसे जल्द पकड़ा जाए एवं हमले से मृत किसान के परिवार को शासन द्वारा सहायता राशि प्रदान की जाए। खण्डवा उद्वहन सिंचाई को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की जाए। संघ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम चाचरिया ने बताया कि 17 मार्च 2023 को मालवा प्रांत के 18 जिलों में गेहूं के घटते दामों के विरोध में एक दिवसीय आंदोलन जिला कलेक्टर कार्यालय के पास किया जाएगा। उन्होंने सभी किसानों से इस आंदोलन में उपस्थित होने का अनुरोध किया है। ज्ञापन सौंपते समय जिलाध्यक्ष राधेश्याम चाचरिया, उपाध्यक्ष सुभाष पटेल, जिला मंत्री शैलेन्द्र जलोदिया, खंडवा तहसील अध्यक्ष अरविन्द पटेल, जिला सदस्य ताराचंद पाटिल उपस्थित थे।
Views Today: 2
Total Views: 126

