खंडवा। जिले में स्वास्थ्य विभाग की एएनएम को 2 माह से वेतन नहीं मिला है। एएनएम ने काम बंद कर आंदोलन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी वेतन की मांग को लेकर डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन दिया। जिले के स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली एएनएम संगीता मुदिराज ने बताया कि हम ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा देते हैं। सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाते हैं। उसके बाद भी हमें समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। बिना वेतन के हम लोग कैसे परिवार का पालन पोषण करेंगे। साथ ही इन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बहनों को एक-एक हजार रुपये देने की लाडली बहन योजना शुरू की है। हम कर्मचारी बहनों पर भी सरकार ध्यान दे, समय पर हम लोगों वेतन दिया जाए। एएनएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक वेतन नहीं मिलेगा हम लोग काम पर नहीं लौटेंगे।
अपनी वेतन की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंची एएनएम ने कलेक्टर अनूप कुमार सिंह से भी मुलाकात की। कलेक्टर ने कहा कि जल्द शासन स्तर पर बात कर के बजट आवंटित करवाया जाएगा और एएनएम का वेतन उनके खातों में डलवाया जाएगा।
बिना वेतन कैसे करे परिवार का पालन पोषण जिले की एएनएम ने काम बंद किया आंदोलन शुरू, सौंपा ज्ञापन

114 Views

