बस की चपेट में आया युवक, रेलवे ओवरब्रिज पर हुआ एक्सीडेंट, एक कि मौत, 1 घायल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
देवास। उज्जैन रोड ओवरब्रिज पर एक तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि, दूसरे का उपचार जिला अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात को अपनी बाइक से राजा उर्फ तालिब हुसैन और जलाल मेव अपने घर की तरफ जा रहे थे। तभी रेलवे ओवरब्रिज से एक तेज रफ्तार बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में घायल लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने राजा उर्फ तालिब हुसैन को मृत घोषित कर दिया। वहीं जलाल का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद देर रात करीब 10 बजे आक्रोशित लोग थाना कोतवाली पहुंचे और तेज रफ्तार बसों पर कार्रवाई करने की मांग की गई। मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने देर रात फरियादी समीर नागौरी की रिपोर्ट पर बस चालक के खिलाफ धारा 304 (ए) के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
113 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!