Skip to content
Thursday, 22 October 2026
देवास

फ्लाइंग स्कॉट ने 12वीं की परीक्षा का निरीक्षण कर बागली में दो सतवास में एक नकल प्रकरण बनाया

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:
देवास। जिले में 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा नियमित एवं सुचारू रूप से संचालन के लिए  कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता  द्वारा  फ्लाइंग स्कॉट का गठन किया गया है। फ्लाइंग स्कॉट दल जिले में परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। नियुक्त फ्लाइंग स्कॉट द्वारा शासकीय  मॉडल स्कूल बागली में संचालित हो रही 12वी की परीक्षा का निरीक्षण किया गया।  परीक्षा में 2 दो नकल करते हुए परीक्षार्थियों के प्रकरण बनाये एवं  पराग मेमोरियल कान्वेंट स्कूल सतवास में एक नकल का एक प्रकरण बनाया। जिसमें  पर्यवेक्षक एवं केंद्र अध्यक्ष द्वारा द्वारा कार्यवाही की गई। फ्लाइंग स्कॉट में अनुविभागीय अधिकारी बागली, मुख्य कार्यपालन अधिकारी बागली,  तहसीलदार बागली, नायब तहसीलदार बागली एवं पटवारी दल के साथ बागली के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
111 Views
What do you think?

Leave a Reply