अनोखा तीर, लोहारदा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा मंडल बैकलिया सरकार की प्रथम बैठक नगर लोहारदा के महेश्वरी भवन में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष जुगनू गोस्वामी ने आगामी कार्यक्रमों एवं राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की। श्री गोस्वामी ने बताया कि संपूर्ण जिले में समस्त मंडलों की बैठक संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य है कि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एकजुटता के साथ कार्य करें। साथ ही भाजपा की रीती-नीतियों को जनता एवं मतदाताओं के बीच लेकर पहुंचे। बैठक में जयप्रकाश शर्मा, नंदकिशोर बाल्दी, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र मीणा, रामेश्वर मीणा एवं सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन लोकेंद्र जोशी ने किया।
—————————-
भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने ली बैठक

Text Size:
157 Views
What do you think?






