बारिश का कहर जारी, नदी नाले उफान पर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, खातेगांव। नगर सहित ग्रामीण अंचल में पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र के सभी नदी-नाले उफान पर हैं। मां नर्मदा तट नेमावर में भी नर्मदा का जलस्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। नेमावर थाना प्रभारी राजाराम वास्कले ने बताया कि शाम को नर्मदा का जलस्तर 880 फीट के ऊपर था और लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। नगर में 1561 एमएम बारिश रिकॉर्ड दर्ज की गई है, जो 66 इंच से अधिक है। पिछले 24 घंटे में 2 इंच से अधिक बारिश हुई है। रविवार रात से हो रही बारिश का दौर सोमवार दिनभर भी जारी रहा। कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश का दौर क्षेत्र में जारी है। वर्षों बाद 66 इंच बारिश का आकड़ा अगस्त माह में हो चुका है। सामान्य बारिश से भी अधिक बारिश हो चुकी है।
लगातार बारिश से फसलों पर गहराया संकट
लगातार हो रही बारिश से अब क्षेत्र में सोयाबीन, मक्का एवं अन्य फसलों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। सोयाबीन में पीला मोजक नामक रोग फैलने से किसान चिंतित हैं। जिले के खातेगांव विकासखंड में इस वर्ष सर्वाधिक बारिश रिकार्ड दर्ज की गई है। बारिश से क्षेत्र की फसलें दम तोड़ती नजर आ रही है। दिन प्रतिदिन हो रही बारिश से किसानों की चिंताएं बढ़ रही है। खातेगांव क्षेत्र के ग्राम सुलगांव निवासी संतोष वर्मा, खातेगांव सुंदरलाल कुशवाह ने बताया कि सोयाबीन फसल पीली पडऩे लगी है और अब यदि बारिश नहीं थमी तो पूर्ण रूप से फसलें नष्ट हो जाएगी। बारिश के कारण किसान खेतों में दवा इत्यादि नहीं छिडक़ पा रहे हैं। मेल पिपलिया क्षेत्र के किसान महेश दीक्षित बताते हैं कि अधिक बारिश के कारण अब फसलों पर संकट छा गया है, जिससे उत्पादन प्रभावित होगा। जनपद सदस्य प्रतिनिधि मुकेश राजोरिया ने किसानों के साथ खेतों में पहुंचकर फसलों का निरीक्षण किया। फसलों में पीला मोजक प्रकोप स्पष्ट दिखाई दे रहा है। सोयाबीन के पत्ते पीले पड़ कर झड़ रहे हैं। ग्राम पंचायत बुराडा के ग्राम रेहटी में जनपद सदस्य प्रतिनिधि मुकेश राजोरिया ने किसानों के साथ सोयाबीन फसल का अवलोकन किया। पीला मोजक बीमारी लगने से सोयाबीन की फसल नष्ट हो रही है। जिसे देखते हुए सरकार से जल्द क्षेत्र का सर्वे कराए जाने की मांग की गई।
—————————-

Views Today: 2

Total Views: 214

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!