Skip to content
Saturday, 17 October 2026
अंतर्राष्ट्रीय

Thailand Nightclub Fire | थाईलैंड: नाइट क्लब में भयंकर आग से 40 की मौत, 10 बुरी तरह झुलसे

2 min read
Text Size:

bangkok-post

Pic: Bangkok Post

नई दिल्ली. थाइलैंड (Thailand) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के एक पब (Pub) में आग लग गई है। वहीं इस हादसे में अब तक 40 लोगों की मौत हो गई है। इस बाबत पुलिस के मेजर जनरल अत्तसित किचाहन ने बताया कि, आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। वहीं मरने वालों में 4 महिलाएं भी शामिल थीं। पुलिस के अनुसार यहां मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

जानकारी के अनुसार नाइट क्लब में आग की यह घटना चोनुबरी प्रांत के सट्टाहिप जिले में हुई। यह थाईलैंड की राजधानी बैंकाक के दक्षिण पूर्व में स्थित बताया जा रहा है। मामले पर स्थानीय पुलिस के अनुसार माउंटेन बी नाइट क्लब में आग बीती रात करीब एक बजे लगी थी । हताहतों में शामिल सभी लोग थाईलैंड के नागरिक ही बताए गए हैं। राहत व बचाव कार्य में जुटे सवांग रोजनाथम्मासथान फाउंडेशन के हवाले से बैंकाक पोस्ट ने खबर दी है कि आग में झुलसने से 40 लोगों की मौत हो गई है। 

बता दें कि यह नाइट क्लब रंगीन रातों के लिए मशहूर था। यहां बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक भी आते थे। वहीं सोशल मीडिया में वायरल हुए इस आग के वीडियो में लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर भागते देखा जा रहा है। यहां कई लोग जान बचाने के लिए चीखते नजर आए। आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना की जांच जारी है। 

153 Views
What do you think?

अनोखा तीर

https://anokhateer.com/

All posts by अनोखा तीर (496)

Leave a Reply