Skip to content
Saturday, 17 October 2026
अंतर्राष्ट्रीय

Shocking | प्लेन में अचानक आई खराबी, 4000 फीट की ऊंचाई से गिरा पायलट, हुई मौत

3 min read
Text Size:

Major accident averted in Bengaluru, two planes miss collision mid air, DGCA to investigate

Representational Photo (File Photo)

अक्सर ऐसा सुनने मिलता है कि, प्लेन (Plane) में ख़राब आ जाने की वजह से प्लेन क्रैश हो जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे खबर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल, एक प्लेन में खराबी आ गई थी। जिसके बाद पायलट (Pilot Death) ने या तो छलांग लगा ली या फिर वो करीब 4000 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

हैरानी की बात यह है कि, प्लेन के को-पायलट ने फिर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग (Plane Emergency Landing) कराई और उसे केवल मामूली चोट ही आई है। वहीं, 23 साल के उत्तरी कैरोलिना (North Carolina) पायलट चार्ल्स ह्यू क्रुक्स (Charles Hugh Crooks) की डेड बॉडी को लंबी छानबीन के बाद अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना से बरामद की गई है। इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद उनके शरीर की चीथड़े उड़ गए थे। दरअसल, 23 साल का पायलट एक छोटा प्लेन को उड़ा रहा था, जिसमें 10 लोग बैठ सकते हैं। 

यह भी पढ़ें

हालांकि, उनके साथ केवल उनका एक को-पायलट ही प्लेन में सवार था। उड़ान के दौरान लैंडिंग गियर में खराबी आ गई। इसके बाद पायलट प्लेन से नीचे गिर गया। लेकिन, फिर को-पायलट ने लोकल-एयरपोर्ट पर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग भी करवा दी। बाद में उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से उसे अब छुट्टी भी मिल गई है। इस हादसे के बाद से ही चार्ल्स की मौत एक रहस्य बन गई है, जो गहराती जा रही है।

दरअसल, तेज आवाज सुनाई देने के बाद एक शख्स ने पुलिस को फोन किया था। वहां काफी छानबीन के बाद चार्ल्स की डेड बॉडी मिली। ऐसा माना जा रहा है कि, प्लेन में आई खराबी को ठीक करने के दौरान वह प्लेन से गिर गए होंगे या फिर वह खुद की जान बचाने के लिए प्लेन से कूद गए होंगे। हालांकि, उन्होंने पैराशूट नहीं पहन रखा था। अपने बेटे को खोने के बाद पिता ह्यू क्रुक्स टूट चुके हैं। उन्होंने कहा कि चार्ल्स ने उनसे हाल ही में कहा था कि वह अपने काम से बहुत खुश हैं। 

चार्ल्स के पिता ह्यू ने बताया कि, बेटे की मौत उनके लिए भी एक रहस्य बन गई है। उनके बेटे ने कॉलेज के दौरान ही पायलट का लाइसेंस हासिल कर लिया था। वह एक फ्लाइट इंस्ट्रक्टर थे, उन्हें किसी भी कंडीशन में उड़ान भरने की ट्रेनिंग मिली हुई थी। ऐसे में यह घटना उनके लिए हैरान करने वाली है। घटना के बारे में वेक काउंटी इमरजेंसी मैनेजमेंट के ऑपरेशन्स मैनेजर दर्शन पटेल ने कहा कि, उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि चार्ल्स ने प्लेन से छलांग लगाई या वह एयरक्राफ्ट से गिर गए। फ्लाइट मैप के अनुसार, इस घटना के समय प्लेन 3,850 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था।

108 Views
What do you think?

अनोखा तीर

https://anokhateer.com/

All posts by अनोखा तीर (496)

Leave a Reply