Skip to content
Friday, 9 October 2026
अंतर्राष्ट्रीय

Sexual Act In Court | कोर्ट में पेशी के लिए पहुंची थी लड़की, मौका देखते ही करने लगी सेक्शुअल एक्ट

2 min read

प्रतीकात्मक तस्वीर

ऑस्ट्रेलिया : कोर्ट (Court) के अंदर एक कपल (Couple) द्वारा अश्लील हरकत (Sexual Act In Court) करने का मामला इस समय सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब सुर्खियों में बनी हुई है। कपल द्वारा ऐसी हरकत किए जाने पर कोर्ट ने उन्हें सजा भी सुनाई है। मजिस्ट्रेट ने उनके इस हरकत पर कहा कि उन्होंने इससे पहले कोर्टरूम (Courtroom) में इस तरह की हरकत किसी के द्वारा नहीं देखा।

दरअसल, 19 साल की शमेका जूली लीडिंग ऑस्ट्रेलिया के टूवूम्बा मजिस्ट्रेट कोर्ट में एक केस में हाजिर होने के लिए पहुंची थीं। उस दौरान कोर्ट में उनके साथ उनके पार्टनर जेम्स क्विन भी मौजूद थे। यह कपल कोर्ट के वेटिंग रूम में बैठकर पेशी का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान शमेका जूली और उनके पार्टनर जेम्स क्विन सेक्शुअल एक्ट करने लगे। जैसे ही थोड़ी देर बाद वहां अचानक एक सिक्योरिटी ऑफिसर पंहुचा दोनों नें खुद को संभाला और सिक्योरिटी ऑफिसर को इसकी भनक तक नहीं लगने दी।

इसके बाद भी उनकी ये हरकतें यहीं नहीं रुकी। जब सिक्योरिटी ऑफिसर वहां से चला गया दो दोनों फिर से अश्लील हरकत करने लगे। सिक्योरिटी ऑफिसर को भले ही इसकी कानों-कान भनक नहीं लगी लेकिन वहां मौजूद CCTV कैमरे में उनकी ये हरकरत रिकॉर्ड हो गई। यह वाकया 28 जून को हुआ था। इसके दो दिन बाद यानि 30 जून को उन्हें एक नोटिस प्राप्त हुआ। जिसमें उनके कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया। कोर्ट में मजिस्ट्रेट ने उनके इस हरकत को ‘अपमानजनक व्यवहार’ बताया और दोनों 60 घंटे की सजा सुनाई।

148 Views

अनोखा तीर

https://anokhateer.com/

All posts by अनोखा तीर (496)

Leave a Reply