Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
अंतर्राष्ट्रीय

America | अमेरिका के जंगल में लगी आग, लोगों को निकाला गया इलाके से बाहर

2 min read
Text Size:

File Photo

अमेरिका: अमेरिका के फ्लैगस्टाफ से करीब नौ किलोमीटर उत्तर में स्थित जंगल में रविवार को आग लग गई जो लगातार बढ़ रही है, इसके बाद उत्तरी एरिजोना के कुछ हिस्सों से लोगों को निकाला जा रहा है। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। ‘कोनीनो नेशनल फॉरेस्ट’ के अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब सवा दस बजे हमें आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि एरिजोना स्नोबोवल और पश्चिम शुल्त्स पास रोड क्षेत्र में रहने वाले लोगों को वहां से निकाला गया है और डोनी पार्क तथा माउंट एल्डन के पास के क्षेत्र के निकट रहने वाले लोगों को घर छोड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए। ‘अमेरिकन रेड क्रॉस एरिजोना’ ने इन स्थानीय निवासियों को सिनागुआ मिडिल स्कूल में आश्रय दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि अग्निशमन का एक दल एक बुलडोजर, एक पानी के टेंडर, तीन गश्ती इकाइयों और छह इंजनों के साथ जंगल में लगी आग बुझाने के लिए रवाना हो चुका है। आग बुझाने का समुचित उपाय किया जा रहा है। जल्द ही आग पर काबू पाने कि संभावना है।

यह भी पढ़ें

उन्होंने बताया कि चार एयर टैंकर और एक हेलीकॉप्टर के साथ-साथ एक ‘इंसिडेंट मैनेजमेंट टीम’ को भी मौके पर जाने का आदेश दिया गया है, जो अगले कुछ दिनों में वहां पहुंच जाएंगे। वहीं, एरिजोना परिवहन विभाग ने ‘यूएस रूट 89′ को बंद कर दिया है। विभाग ने ट्विटर पर कहा कि इसे दोबारा कब खोला जाएगा इस संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं दी जा सकती। जंगल में आग लगने की वजह अभी पता नहीं चल पाई है।(एजेंसी)

118 Views
What do you think?

Leave a Reply