Skip to content
Saturday, 17 October 2026
मध्य प्रदेश

बैतूल में फिर एक पॉजिटिव: जिले में कोरोना के पॉजिटिव केस हुए 2, हाईली सस्पेक्टेड दो लोगों के सैंपल दोबारा जांच के लिए भेजेंगें

2 min read
बैतूल में फिर एक पॉजिटिव: जिले में कोरोना के पॉजिटिव केस हुए 2, हाईली सस्पेक्टेड दो लोगों के सैंपल दोबारा जांच के लिए भेजेंगें
Text Size:

[ad_1]


बैतूल4 घंटे पहलेकॉपी लिंकजिले में कोरोना के दो पॉजिटिव केसचार दिन पहले शाहपुर में कोरोना पॉजिटिव आए युवक के संपर्क में एक अन्य युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में अब कोरोना मरीजों का आंकड़ा दो के पार पहुंच गया है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग इनमें से दो अन्य लोगों को हाईली सस्पेक्टेड बता रहा है। जिनके सैम्पल दोबारा जांच के लिए भेजे जाएंगे।।शाहपुर के मोती ढाना में पिछले 7 दिसम्बर को एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। स्वास्थ्य प्रशासन ने उसके प्राथमिक संपर्क में आने वाले 60 और अन्य 11 लोगों की सैम्पलिंग कार्रवाई थी। इनमें प्रायमरी कांटेक्ट में आए एक व्यक्ति की रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। बीएमओ योगेंद्र यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह व्यक्ति पहले आए पॉजिटिव के प्राथमिक संपर्क में था। दोनों एक साथ एक धार्मिक स्थल पर काम कर रहे थे। इसके अलावा दो अन्य लोगों की रिपोर्ट हाईली सस्पेक्टेड है। आशंका है कि वे भी पॉजिटिव हो सकते हैं। इसलिए उनके सैंपल दोबारा भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभी प्रायमरी कांटेक्ट में 58 लोगों में से 50 की रिपोर्ट आ गई है। 8 या 10 रिपोर्ट शेष है।मोती ढाना निवासी 35 साल के युवक की 7 दिन पहले कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के अधिकारी युवक के घर गए थे। युवक फीवर के चलते क्लिनिक गया था।जहां उसका सैम्पल लिया गया। जिसमे उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। युवक की कांटेक्ट ट्रेसिंग कर उसके संपर्क में आए लोगों की सैम्पलिंग कार्रवाई गई थी। आज पॉजिटिव आया युवक उसी संपर्क का नतीजा है।खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

119 Views
What do you think?

अनोखा तीर

https://anokhateer.com/

All posts by अनोखा तीर (496)

Leave a Reply