Skip to content
Saturday, 17 October 2026
मध्य प्रदेश

घर पहुंचने से पहले काल के गाल में समाए: रीवा में बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित ट्रक पलटा, दो युवकों की मौत

2 min read
घर पहुंचने से पहले काल के गाल में समाए: रीवा में बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित ट्रक पलटा, दो युवकों की मौत
Text Size:

[ad_1]


रीवा4 घंटे पहलेकॉपी लिंकत्योंथर मुख्य मार्ग का मामला, सोहागी थाना अंतर्गत पुरवा तीर गांव के है मृतकरीवा जिले के सोहागी-त्योंथर मुख्य मार्ग में शुक्रवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक बाइक में सवार होकर दो युवा गांव लौट रहे थे। रास्ते में ट्रक की टक्कर लगने के बाद दुर्घटना का शिकार हो गए। चर्चा है कि ठोकर के बाद बाइक काफी दूर तक घिसटते हुई चली गई थी।ऐसे में दोनों युवाओं के प्राण निकल गए। हादसे की सूचना मिलते ही सोहागी थाने की डायल 100 मौके पर गई थी। जहां घटनास्थल से दोनों बाइक सवारों को सिविल अस्पताल त्योंथर ले जाया गया था। लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण कर दोनों को मृत घोषित कर दिया है। फिलहाल दोनों मृतकों के शव को त्योंथर अस्पताल की​​​​​​​ मुर्चरी में रखा दिया गया है।सोहागी थाना प्रभारी निशा खूता ने बताया कि शुक्रवार की रात 10 से 11 बजे के बीच बाइक सवार शुभम चतुर्वेदी पुत्र कुश प्रसाद (24) और लवलेश तिवारी पुत्र प्रेमचन्द्र (25) निवासी पुरवा तीर सोहागी गए थे। जो रात में अपने गांव की ओर लौट रहे थे। तभी पंछा मोड़ के समीप हादसे का शिकार हो गए। ग्रामीणों की मानें तो आरोपी ट्रक बाइक को टक्कर मारने के बाद खुद अनियंत्रित होकर पलट गया है।बताते हैं कि आरक्षक बृजेन्द्र जायसवाल ने घटना के बाद काफी तत्परता दिखाई। उसने पूरा प्रयास किया कि इनकी जान बचाई जा सके, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। इधर थाना प्रभारी भी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गई थीं। उन्होंने परिजनों को हादसे की जानकारी मृतकों के गांव भेजवा दी है। साथ ही आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।11 दिसंबर को होगा पीएमपुलिस की मानें तो दोनों के शव त्योंथर सिविल अस्पताल में मर्चुरी में रखे है। अब पोस्ट मार्टम की कार्रवाई शनिवार की दोपहर तक होगी। दावा है​ कि तब तक परिजन भी पहुंच जाएंगे। इधर एक ही गांव में दो लोगों के मौत की सूचना के बाद मातम पसर गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

126 Views
What do you think?

अनोखा तीर

https://anokhateer.com/

All posts by अनोखा तीर (496)

Leave a Reply