Skip to content
Saturday, 17 October 2026
मध्य प्रदेश

जहरखुरानी में मौत: रीवा में अज्ञात कारणों से युवक ने निगला जहर, दूसरे दिन SGMH में उपचार के दौरान तोड़ा दम

2 min read
जहरखुरानी में मौत: रीवा में अज्ञात कारणों से युवक ने निगला जहर, दूसरे दिन SGMH में उपचार के दौरान तोड़ा दम
Text Size:

[ad_1]


रीवा4 घंटे पहलेकॉपी लिंकबैकुण्ठपुर थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक-1 का मामलारीवा जिले के बैकुण्ठपुर थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक-1 निवासी युवक ने अज्ञात कारणों से जहर खाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक जहरखुरानी के बाद परिजनों ने घटना की सूचना थाने भेजवाई थी। जिसके बाद युवक को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में दाखिल कराया गया था।SGMH के मेडिसिन वार्ड में भर्ती रहे युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। ऐसे में मृतक युवक के शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। इधर चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर बैकुंठपुर पुलिस को सूचना भेजवा दी है। ऐसे में थाना पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है।SGMH चौकी से मिली जानकारी के अुनसार अनिल कुशवाहा पुत्र राजीव लोचन निवासी बैकुण्ठपुर ने बुधवार को अज्ञात कारणों से जहर खा लिया था। परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी लगी तो भाग कर घर पहुंचे। उन्होंने तड़प रहे युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे।यहां भर्ती रहे युवक की हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया गया। दावा है कि उपचार के दौरान ही अनिल ने गुरुवार को दम तोड़ दिया था। जिसका शव पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

109 Views
What do you think?

अनोखा तीर

https://anokhateer.com/

All posts by अनोखा तीर (496)

Leave a Reply