Skip to content
Saturday, 17 October 2026
मध्य प्रदेश

क्रिप्टो करेंसी एप से निकाले 33 लाख: 4 दिन के रिमांड में 70 लाख रुपए को लेकर होगी पूछताछ, सागर भी जाएगी टीम

2 min read
क्रिप्टो करेंसी एप से निकाले 33 लाख: 4 दिन के रिमांड में 70 लाख रुपए को लेकर होगी पूछताछ, सागर भी जाएगी टीम
Text Size:

[ad_1]


इंदौर5 घंटे पहलेकॉपी लिंकपुलिस गिरफ्त में संदीपजापान के क्लाइट से धोखाधड़ी करने वाले साफ्टवेअर डेवलपर को राज्य सायबर सेल पुलिस ने 4 दिन के रिमांड पर लिया है। उससे 70 लाख रुपए बैक अंकाउट से निकालने की बात कबूली है। आरोपी ने करीब 70 लाख रुपए क्रिप्टो से ट्रांसफर करने की बात कबूली है। जिसमें उसे सायबर पुलिस पूछताछ करेगी।राज्य सायबर सेल पुलिस की टीम ने रियो ताकेशी कुबो के एप से क्रेप्टो करेंसी के माध्यम से 6 करोड़ 70 लाख रुपए ट्रांसफर करने के मामले में नो बार्डर्स टेक्नालजिस प्रायवेट लिमिटेड विजयनगर के पूर्व कर्मचारी संदीप पिता राजकुमार गोस्वामी को पकड़ा था। आरोपी ने अपनी पत्नी और मां के नाम से फर्जी डिजीटल खाते बनाकर करेंसी ट्रांसफर कर उससे खुद के खातों में रुपए डाले थे। इस मामले में आरोपी ने भारतीय मुद्रा के हिसाब से 70 लाख रुपए ट्रांसफर करना ओर 33 लाख रुपए निकालने की बात कबूली है। एसपी जितेन्द्रसिंह के मुताबिक आरोपी का 4 दिन का रिमांड भी है। इस मामले में उससे पूछताछ की जाना है।सागर जाएगी टीम, कप्यूटर, दस्तावेज ओर खातों की जानकारी लेगीसायबर की टीम आरोपी को लेकर सागर उसके घर जाएगी। यहां से बैंक के खातों की जानकारी लेने के साथ दस्तावेज व कप्यूटर सहित अन्य चीजें जब्त करेगी। जानकारी मिली है कि संदीप ने धोखाधड़ी में निकाले रुपए से संपति भी खरीद ली थी। जिसमें उसकी भी जांच की जा रही है। संदीप के बारे में जानकारी मिली है कि वह 2019 से कंपनी से जुड़ा था। तभी से वह टुकड़ों में जापान के क्लाइट से धोखाधड़ी कर रहा था।संदीप के बारे में यह भी जानकारी मिली है कि उसके पास कंपनी का पूरा टेक्नीकल एक्सीस था। वह क्रिप्टों करेंसी के लेनदेन में एक्सपर्ट भी है।खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

133 Views
What do you think?

अनोखा तीर

https://anokhateer.com/

All posts by अनोखा तीर (496)

Leave a Reply