Skip to content
Saturday, 17 October 2026
मध्य प्रदेश

शिवपुरी में रुकवाया बाल विवाह: 11 साल की लड़की के साथ फेरे लेने से पहले 22 साल के दूल्हे पर केस दर्ज, लड़के-लड़की के पिता भी आरोपी

2 min read
शिवपुरी में रुकवाया बाल विवाह: 11 साल की लड़की के साथ फेरे लेने से पहले 22 साल के दूल्हे पर केस दर्ज, लड़के-लड़की के पिता भी आरोपी
Text Size:

[ad_1]


शिवपुरी4 घंटे पहलेकॉपी लिंकदूल्हा बंटी वाल्मीकि।शिवपुरी जिले के बामोरकलां थाना अंतर्गत निवोदा गांव में रविवार को एक 11 साल की लड़की निवासी अछरोनी की शादी 22 साल के युवक बंटी पुत्र प्रभु वाल्मीकि से किया जा रहा था। मासूम के विवाह बंधन में बंधने से पहले ही मामले की जानकारी खनियांधाना के गूडर सेक्टर की आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक पारुल जैन को लग गई।वह बामोरकलां थाने पहुंचीं और पुलिस को सूचना देते हुए वहां से एसआई नीरज राणा को साथ लेकर निवोदा गांव पहुंचीं। शादी की तैयारियां की जा रही थीं। रात को दोनों को विवाह बंधन में बांधा जाना था, परंतु इससे पहले ही शादी को रुकवाकर दूल्हा बंटी सहित उसके पिता प्रभु वाल्मीकि व किशोरी के पिता के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।बाल वधु को भेज वन स्टॉप सेंटरअछरोनी निवासी जिस लड़की को बाल वधु के रूप में तैयार कर उसे विवाह बंधन में बांधने की तैयारी की जा रही थी, उसे अधिकारियों ने सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश करने के बाद वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है।गुपचुप की जा रही थी शादीयह बाल विवाह बेहद गुपचुप तरीके से किया जा रहा था। परिवार अपनी बेटी को लेकर अछरोनी से लेकर लड़के वाले के घर निवोदा गांव आ गया था, ताकि किसी को खबर न लग सके। घर के बाहर भी शादी जैसा माहौल नजर नहीं आ रहा था।उपनिरीक्षक नीरज राणा ने बताया कि हमें आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक के माध्यम से सूचना मिली थी। सूचना की तस्दीक के लिए जब मौके पर पहुंचे, तो वहां नाबालिग की शादी की तैयारी की जा रही थी। जिस पर आरोपियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है।खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

167 Views
What do you think?

अनोखा तीर

https://anokhateer.com/

All posts by अनोखा तीर (496)

Leave a Reply