Skip to content
Saturday, 17 October 2026
मध्य प्रदेश

अस्थाई पटाखा दुकान को लेकर विवाद: कांग्रेस,भाजपा के नेता पहुंचे थाने,देर रात लूट का केस दर्ज

2 min read
अस्थाई पटाखा दुकान को लेकर विवाद: कांग्रेस,भाजपा के नेता पहुंचे थाने,देर रात लूट का केस दर्ज
Text Size:

[ad_1]


इंदौर3 घंटे पहलेकॉपी लिंकएमजी रोड़ इलाके में अस्थाई पटाखा दुकानों को लेकर मनमानी वसूली का आरोप लगाते हुए दो पक्ष आमने सामने हो गए। इसमें से एक कांग्रेस तो दूसरा बीजेपी से जुडा हुआ था। दोनो पक्ष एक दूसरे पर चाकूबाजी ओर लूट का आरोप लगाते रहे। रात में पुलिस ने मामले में कांग्रेस नेता ओर उसके साथियों पर लूट के मामले में केस दर्ज कर लिया है।टीआई डीवीएस नागर के मुताबिक जगदीश खत्री की शिकायत पर राकेश कुशवाह निवासी काछी मोहल्ला साथी बब्बू यादव, दिलीप गौड़, दिनेश गौड़, अर्जुन माली पर 1 लाख रूपये छीनने ओर मारपीट कर धमकाने के मामले में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों ने लोखंडे पुल पर लगने वाली पटाखों की दुकानों के वितरण में विवाद कर जगदीश से मारपीट की थी।यह था विवादअस्थाई पटाखों की दुकानों में किराए को लेकर प्रशासन द्वारा लोखंडे पुल के पास दुकानें 2 हजार रुपये प्रति दुकान के आधार पर आवंटित करने का ठेका आशीष चौहान को दिया था, लेकिन आशीष चौहान द्वारा यहां प्रति दुकान 16 हजार रुपये तक वसूले जा रहे थे। चौहान ने बताया था कि टेंट लगाने को लेकर आने वाले खर्च की वजह से किराया इतना अधिक वसूला जा रहा है। इस पर कांग्रेस नेता राकेश कुशवाह ने विरोध शुरू कर दिया। यह विरोध इस कदर बढ़ा कि राकेश कुशवाह ने मिहिर कल्याणे और हिंदू जागरण मंच के विभाग संयोजक धीरज यादव से मारपीट कर दी। कांग्रेस से पूर्व विधायक अश्विन जोशी, दीपक जोशी पिंटू और पूर्व पार्षद चिंटू चौकसे अपने समर्थकों सहित थाने पर पहुंच गए। वहीं भाजपा और हिंदू संगठन की ओर से भी कई पदाधिकारी थाने पहुंच गए। थाने पर भी दोनों पक्ष आमने-सामने होते रहे।खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

164 Views
What do you think?

अनोखा तीर

https://anokhateer.com/

All posts by अनोखा तीर (496)

Leave a Reply