Skip to content
Thursday, 26 November 2026
हरदा

संविधान दिवस का आयोजन आज, संविधान की उद्देशिका का होगा सामूहिक वाचन

2 min read

अनोखा तीर, हरदा। शासन के निर्देशानुसार जिले में संविधान दिवस का आयोजन नागरिकों, विशेषकर युवाओं की सक्रिय सहभागिता के साथ जिला, अनुविभाग, तहसील, नगरीय निकाय, ग्राम पंचायत तथा ग्राम स्तर पर किया जाएगा। कलेक्टर कुमार सत्यम ने निर्देशित किया है कि संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर, 2026 को प्रात: 11 बजे भारत के संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन आयोजित किया जाए। इस आयोजन में शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थाओं, पंचायती राज संस्थाओं, नगरीय निकायों, युवा संगठनों तथा अन्य सार्वजनिक संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। सामूहिक वाचन के अतिरिक्त नागरिकों, विशेषकर विद्यार्थियों एवं युवाओं को माय भारत पोर्टल के माध्यम से संविधान की उद्देशिका के ऑनलाइन वाचन में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया जाए। युवा कार्यक्रम विभाग के माय भारत पोर्टल तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के माय गॉव पोर्टल पर उपलब्ध संविधान प्रश्नोत्तरी में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाए। यह गतिविधि 26 नवंबर, 2026 तक आयोजित की जा रही है। साथ ही 26 नवंबर, 2026 तक विकसित भारत युवा संवाद में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। संविधान, उसमें निहित मूल्यों एवं मौलिक सिद्धांतों के प्रति जागरूकता विकसित करने हेतु निबंध लेखन, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, संगोष्ठी, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएं। गतिविधियों के प्रभावी आयोजन एवं अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने हेतु संबंधित सभी विभाग अपने मैदानी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करेंगे।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply