Skip to content
Thursday, 26 November 2026
हरदा

जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता…

2 min read

– हरदा टीम को हराकर विजेता बना इटारसी
अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश शासन और शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार सत्र 2026-27 में जिला स्तरीय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरदा के द्वारा हरदा जिले के नेहरू स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के प्राचार्य राजेश गौर, डॉ. देवेंद्र रोडगे, डॉ. राहुल सराठे, डॉ. योगेश गौर, डॉ. अंकित यादव, के.एल. मालवीय द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। सेमीफाइनल मुकाबला इटारसी और पिपरिया टीम के बीच हुआ, जिसमें इटारसी टीम विजयी हुई। फाइनल मुकाबला हरदा वर्सेस इटारसी के बीच हुआ। जिसमें प्रथम बल्लेबाजी हरदा ने करते हुए इटारसी को 104 रन का टारगेट दिया। इटारसी के बल्लेबाजों द्वारा तूफानी पारी खेलकर आसानी से सातवें ओवर में ही टारगेट को चेस कर लिया और जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की। इस प्रतियोगिता में शुभम ढोके और चंदन ने अंपायर की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समापन अवसर पर विधि महाविद्यालय के प्राचार्य बी.के. विछोतिया, डॉ. अभिषेक तिवारी, बसंत सिंह राजपूत, डॉ. मोहनलाल सूर्यवंशी, राजेश दीक्षित, डॉ. शिवानी बर्मन, विनम्र बिछोतिया, अलकेश ने अपने आशीष वचनों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और सभी खिलाड़ी टीम भावना से खेलें इसकी प्रशंसा की। विजेता टीम को शुभकामनाएं दी और उपविजेता टीम को जो कमियां रही हैं उनमें सुधार करने की सीख दी। साथ ही विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया। उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खिलाड़ियों और टीम कोच को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।  बेस्ट ऑल राउंडर का खिताब इटारसी टीम के खिलाड़ी जय यादव और बेस्ट बैट्समैन का खिताब हरदा टीम के खिलाड़ी संचित पांडे को मिला। मंच का संचालन डॉ. योगेश गौर ने किया और आभार अंत में बसंत सिंह राजपूत ने व्यक्त किया।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply