-सोनतलाई ब्लॉक के गांवों में आयोजित हुई ग्राम चौपाल
अनोखा तीर, हरदा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन सांई, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार एवं ब्लॉक प्रभारी ने सोनतलाई ब्लाक के गाँवों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया। ग्राम चौपाल के माध्यम से ब्लॉक के मंडलम अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं बीएलओ डब्ल्यू को मतदाता सूची सौंप कर मतदाताओं को मतदान का अधिकार सुरक्षित रखने, भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान जिन नागरिकों, मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं उन्हें वापस से जुड़ने के लिए वोट बचाओ-देश बचाओ जन अभियान के तहत ग्राम चौपाल के माध्यम से जानकारी साझा की गयी है। जिससे उनके नाम को वापस से जुड़ाया जा सके। मंडलम अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं बीएलओ डब्ल्यू को जन अभियान के लिए मतदाता सूची सत्यापन करना है। पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार ने चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि सही जानकारी ही आपके मतदान के अधिकार को सुरक्षित रखेगी एवं जिन युवा की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है उन्हें भी अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए कहा गया। आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम में रविशंकर शर्मा, सुरेन्द्र पटेल, ठाकुर साहब, लाला भैया, पूर्व सरपंच नारायण गुर्जर, मुकेश सुतार, वरिष्ठ कांग्रेसी गोविंद बिश्नोई, वीरेंद्र बिश्नोई, अनिल बिश्नोई, राजनारायण पंवार, हरिओम मांजू, राजेंद्र लोल, सुनील कांवा, लोकेश जाणी, सतीश बिश्नोई, भजन लाल बिश्नोई, गोरेलाल सिसोदिया, अनिल जाणी, सतीश भादू सहित कार्यकर्ता समस्त बूथ अध्यक्ष जन व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।




