Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
हरदा

अनुग्रह सहायता संबंधी प्रकरणों का समय सीमा में करें निराकरण

2 min read
16 4

-सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करें अधिकारी

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर कुमार सत्यम ने सोमवार को आयोजित समयावधि अंकित पत्रों की समीक्षा बैठक में अनुग्रह सहायता राशि वितरण संबंधी प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि अनुग्रह सहायता राशि संबंधी प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करें। कोई भी प्रकरण एक माह से अधिक लंबित न रहे। इस दौरान उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि कोई भी शिकायत नॉट अटेण्डेड न रहे। सभी शिकायतों का समय सीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया जाए। सभी अधिकारी 100 दिवस से 300 दिवस तक लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने जन विश्वास अभियान में प्राप्त शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान सभी निर्माण कार्यों को समय सीमा में गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में आने वाली समस्याओं का निराकरण संबंधित विभाग आपसी समन्वय से करें। कलेक्टर ने बैठक में राजस्व वसूली कार्यों की समीक्षा के दौरान वसूली कार्य में प्रगति लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में कलेक्टर ने स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री कार्य की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्वामित्व योजना के कार्य में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व वसूली कार्य में लापरवाही करने पर खिरकिया के प्रभारी नगर पालिका अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर अनुपमा चौहान एवं पुरुषोत्तम कुमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नरोत्तम भार्गव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply