अनोखा तीर, हरदा। रविवार को चाली से गिरकर 55 वर्षीय मिस्त्री मांगीलाल सोलंकी की मौत हो गई। उन्हें गंभीर हालत में भोपाल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। मांगीलाल, मोहनलाल सोलंकी के बेटे थे और वार्ड 25 में बस स्टेशन के पास रहते थे। वे नया बस स्टैंड के पास एक टायर की दुकान पर काम कर रहे थे। इसी दौरान वे करीब 20 फीट ऊंची चाली से नीचे गिर गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए बघेल हॉस्पिटल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें भोपाल रेफर किया। उनका शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल हरदा लाया गया। रविवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।
चाली से गिरकर मिस्त्री की मौत, भोपाल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम



