-कोतवाली पुलिस की टीम ने तलाश के बाद बालिका को खोजा
-वैधानिक कार्रवाई पूरी कर माता-पिता के सुपुर्द किया
अनोखा तीर, हरदा। कोतवाली पुलिस ने करीब चार महीने से लापता 15 वर्षीय बालिका को ग्राम केलनपुर से सकुशल दस्तयाब कर लिया है। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने बालिका को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को बालिका के पिता ने थाना कोतवाली हरदा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री 11 जुलाई को घर से बिना बताए कहीं चली गई है। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 453/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले में बालिका की शीघ्र तलाश के लिए पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीओपी हरदा द्वारा कोतवाली थाना प्रभारी को विशेष टीम गठित कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद पुलिस टीम लगातार बालिका की तलाश में जुटी रही। लगातार प्रयासों के बाद 22 नवंबर को पुलिस टीम ने बालिका को ग्राम केलनपुर से सकुशल दस्तयाब कर लिया। इसके बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए बालिका की सहमति एवं नियमानुसार उसे उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया। इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक भगवानदास यादव, महिला आरक्षक वैशाली परते एवं साइबर आरक्षक कमलेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




