अनोखा तीर, हरदा। स्व.श्री देवराज जानी रुंदलाय वाले की स्मृति में विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम रुंदलाय में 12 अक्टूबर सोमवार को किया जाएगा। दौड़ प्रेमी विजय जेवल्या ने बताया कि प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 51000 रुपये भगतराम जानी रुंदलाय एवं कन्हैया पटेल सोनखेड़ी द्वारा, द्वितीय पुरस्कार 31000 रुपये शिव शक्ति ट्रेक्टर सोनालिका शिव पटेल अबगांव, श्री भैरव शक्ति ट्रेक्टर कुबोटा राहुल धनेरियापुरा, आयुष लाठी बिचकुड़ी, पार्थ एग्रोटेक न्यू हॉलैंड ट्रेक्टर हरदा कपिल जलावड़ा द्वारा, तृतीय पुरस्कार 21000 रुपये संतोष पुनिया नांदरा द्वारा रखा गया है। प्रतियोगिता का स्थान करताना से पश्चिम की ओर 4 किलोमीटर रखा गया है, एंट्री फीस 3100 रुपये एवं द्वितीय राउंड की 4100 रुपये रखी गई है। आयोजन समिति ने सभी किसान साथियों और दौड़ प्रेमियों को आमंत्रित किया है।
रुंदलाय में बैलगाड़ी दौड़ आज





