Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

सोयाबीन प्लांट में दिखा तेंदुआ

2 min read
Text Size:

-एसडीओ, वन रेंजर और वनकर्मियों ने किया परिसर का निरीक्षण
अनोखा तीर, हरदा। हरदा-खंडवा रोड स्थित ग्राम पलासनेर के सालासर एग्रोवेट प्राइवेट लिमिटेड सोयाबीन प्लांट में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना के बाद वन विभाग की टीम लगातार तलाश में जुटी हुई है। वन विभाग के एसडीओ, वन रेंजर और अन्य वनकर्मियों ने पूरे परिसर का निरीक्षण किया। ड्रोन की मदद से भी तेंदुए की तलाश की गई, लेकिन फिलहाल वह नजर नहीं आया। परिसर में तेंदुए के पगमार्क मिले है। बताया जा रहा है कि तेंदुआ पिछले दो दिनों से प्लांट परिसर के अंदर मौजूद हो सकता है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
16 एकड़ में फैला है प्लांट, 100 से अधिक मजदूर करते हैं काम
सालासर एग्रोवेट प्राइवेट लिमिटेड का परिसर लगभग 16 एकड़ भूमि में फैला हुआ है। यहां 100 से अधिक मजदूर काम करते हैं। रात के समय भी कुछ कर्मचारी और सुरक्षा गार्ड परिसर में मौजूद रहते हैं। प्लांट के चारों ओर ऊंची दीवारें बनी हुई हैं। इसके बावजूद तेंदुआ परिसर के अंदर कैसे पहुंचा, यह जांच का विषय बना हुआ है। परिसर में लगभग आधा दर्जन गोवंश भी मौजूद हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है।
वन विभाग की सर्चिंग जारी
तेंदुए की तलाश के लिए वन विभाग की टीम परिसर के अलग-अलग हिस्सों का निरीक्षण कर रही है। ड्रोन के माध्यम से भी संभावित ठिकानों की जांच की गई है।
सावधानी की अपील
-वन विभाग ने प्लांट के आसपास रहने वाले लोग सतर्क रहें। तेंदुए को खोजने, घेरने या उसके करीब जाने का प्रयास न करें। किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर वन विभाग को तत्काल सूचित करें।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply