Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

हरदा में चाकूबाजी के चार आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस

1 min read
23 3
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। मिडिल स्कूल के पास दो युवकों पर चाकू से हमला करने वाले चार आरोपियों का शुक्रवार को पुलिस ने शहर में जुलूस निकाला। यह घटना बुधवार-गुरुवार की रात हुई थी। पुलिस ने जयंत उर्फ जस्सी, साकेत मौर्य, अनिकेत बेस और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, सिद्धवीर हनुमान मंदिर के पास कुछ युवक टेंट लगाने वाले से बात करने गए थे। तभी कार सवार कुछ युवकों ने वहां रखे बैरिकेड हटाने को कहा। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद और हाथापाई शुरू हो गई। इसके बाद पलाश लोकवाणी और निखिल असरानी नाम के दो युवकों पर चाकू से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को बड़े अस्पताल भेजा गया था। टीआई रोशनलाल भारती ने बताया कि शहर में शांति भंग करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply