अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर अबगांव बायपास छिपानेर रोड हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ एवं पुष्पमाला से उनका आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान 20 सदस्यीय दल ने जनजातीय नृत्य कोरकू गदली सुसुन की प्रस्तुति देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक जगह-जगह स्थानीय नागरिकों और विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। इस दौरान केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री दुर्गादास उइके, पूर्व मंत्री कमल पटेल, पूर्व विधायक संजय शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, राजेश वर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, नगर पालिका अध्यक्ष टिमरनी देवेन्द्र भारद्वाज, विशाल सिंह बघेल तथा कमिश्नर नर्मदापुरम श्रीकांत बनोठ, आईजी चंद्रशेखर सोलंकी, कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, पुलिस अधीक्षक शशांक सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री का कोरकू गदली सुसुन नृत्य से किया स्वागत







