Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
हरदा

पत्नी से मारपीट करने से रोकने पर पिता के सिर पर दे मारा डंडा

1 min read
Anokhateer editorial default

अनोखा तीर, हरदा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कांकरिया में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। बीच-बचाव करने आए पिता के सिर पर बेटे ने गुस्से में डंडा मार दिया। इससे वह घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को लखन अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। तभी उसके पिता मनोहर ने उसे रोकने का प्रयास किया। इससे लखन और अधिक आक्रोशित हो गया। उसने डंडा उठाया और पिता के सिर में दे मारा। इससे पिता घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply