Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
हरदा

हरदा के दो पुलिसकर्मियों को मिलेगा डीजीपी प्रशस्ति पत्र

1 min read
Anokhateer editorial default

  
अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने गुरुवार को राज्य के 100 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क देने की घोषणा की है। यह सम्मान पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के आदेश पर वर्ष 2025 के लिए दिया जा रहा है। हरदा जिले के कायागांव के रहने वाले पुरुषोत्तम विश्नोई को भी यह सम्मान मिलेगा। वे अभी धार जिले में रक्षित निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। पुलिस मुख्यालय भोपाल ने उन्हें उत्कृष्ट और कर्तव्यनिष्ठ कार्य के लिए चुना है। पुलिस राजपत्र आदेश के तहत जारी सूची में उनका नाम 36वें नंबर पर है। यह सम्मान कानून व्यवस्था मजबूत करने और अपराधों पर नियंत्रण के लिए दिया जाता है। उनके कार्यकाल में धार जिले में शांति व्यवस्था बेहतर हुई है और जनता का पुलिस पर भरोसा बढ़ा है।
धीरज मेहरा को भी डीजीपी प्रशस्ति पत्र
वहीं, शहर की चन्दर सराफ की बाड़ी में रहने वाले धीरज मेहरा जो कि वर्तमान में डीजीपी ऑफिस पीएचक्यू भोपाल में कॉन्स्टेबल के पद पर पदस्थ हैं। उन्हें भी डीजीपी प्रशस्ति पत्र के लिए चयनित किया गया है। उनका नाम 98 नंबर पर है।

12 Views
12 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply