-एलबीएस कॉलेज की छात्राओं ने हासिल किए प्रथम एवं द्वितीय स्थान
अनोखा तीर, हरदा। ‘सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय परिचर्चा प्रतियोगिता मेरे सपनों का भारत विषय पर आयोजित की गई। प्रतियोगिता में लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज हरदा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में बी.कॉम प्रथम वर्ष की छात्रा पर्णिका दुबे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि डी.एल.एड द्वितीय वर्ष की छात्रा नूपुर वानिक ने द्वितीय स्थान हासिल किया। दोनों छात्राओं ने मेरे सपनों का भारत विषय पर अपने विचार प्रभावशाली एवं सारगर्भित ढंग से प्रस्तुत किए। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। साथ ही प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की गई। महाविद्यालय परिवार ने कहा कि इस प्रकार की परिचर्चा एवं रचनात्मक गतिविधियाँ विद्यार्थियों में विचार अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।



