सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र पर हुआ ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

अनोखा तीर, हरदा। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज वार्ड क्र. 11 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र 21 पर ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा हरदा नगर महामंत्री पुरुषोत्तम झिंझोरे ने सहभागिता कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान किया तथा बच्चों को फल वितरित किए। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आयशा कुरैशी एवं सहायिका दोपति नागरे सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं महिलाओं से आत्मीय संवाद कर चर्चा की गई।

7 Views

Leave a Reply