Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
हरदा

आंगन मिलन सेवा में हुआ मातृशक्ति से संवाद, बच्चों को बांटे फल और मिठाई

1 min read

अनोखा तीर, हरदा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत स्थानीय देवी अहिल्याबाई वार्ड 26 में आंगनवाड़ी केन्द्र 52 में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती योगमाया शर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीमती महिमा सारन, मीना ओझा, नगर मंडल उपाध्यक्ष सौरभ तिवारी एवं नितिन सोनकर, आशा कार्यकर्ता रूबी खान तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती चेतना सेवारिक, सहायिका श्रीमती भारती ठाकुर उपस्थित थीं। कार्यक्रम में अतिथियों ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका का सम्मान किया। इसके बाद उन्होंने उपस्थित मातृशक्ति से संवाद किया। अतिथियों ने आंगनवाड़ी के बच्चों को फल व मिठाई बांटी। अतिथियों ने केंद्र के कार्यों का अवलोकन कर सराहना की।

4 Views
4 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply