Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
हरदा

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना

1 min read

-अवमानक नमूने पाये जाने वाले 2 प्रतिष्ठानों के विरूद्ध होगी कार्यवाही

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेन्द्र कांबले ने हरदा के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित जलाराम किराना ऑयल रीपैकर प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने सोयाबीन ऑयल का नमूना लिया। नमूने को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कांबले ने बताया कि पूर्व में माँ भगवती राजस्थान स्वीट, चारूवा से पनीर का नमूना एवं व्हाइट फ्रेश मिल्क प्लांट से दूध का नमूना लिया गया था। दोनों नमूने जांच में अवमानक पाए गए। अवमानक पाए जाने पर दोनों प्रतिष्ठानों के विरुद्ध 30 सितम्बर को सक्षम न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किया गया है।

6 Views
6 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply