-प्रधानमंत्री आवास योजना से हरमोहन का पक्के आवास का सपना हुआ सच

अनोखा तीर हरदा। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (आवास प्लस) भारत सरकार की एक फ्लैगशिप योजना है, जो ग्रामीण गरीबों के पक्के घर के सपने को साकार कर रही है। जनपद पंचायत टिमरनी के ग्राम पंचायत खिड़कीवाला के रहने वाले हरमोहन अनुसूचित जनजाति वर्ग के हैं, जिन्हें वर्ष 2021-22 में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत लाभान्वित किया गया। हितग्राही हरमोहन लगभग 50 वर्षों से अपने परिवार सहित कच्चे मकान में निवासरत थे। वह कच्चा मकान जो कभी भी आंधी-तूफान में गिर सकता था। वर्षा के दिनों में छत पर कवेलू टिन होने के कारण घर के अंदर पानी टपकता था, जिससे परिवार को बहुत तकलीफ से दिन निकालने पड़ते थे। कच्चा मकान होने के कारण कई रिश्तेदार उनकी गरीबी का मजाक भी बनाते थे।
वर्ष 2021-22 में हरमोहन को ग्राम पंचायत द्वारा चयनित किया गया। जब इसकी जानकारी हरमोहन को पता चली तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आवास स्वीकृत कर किश्तों का भुगतान किया गया, फिर हरमोहन ने खुशी-खुशी अपने आवास का निर्माण कार्य प्रारंभ किया। हरमोहन बताते हैं कि पक्का छत वाला मकान होने से रिश्तेदार जो छोटा-कच्चा मकान होने के कारण आने में कतराते थे, अब वे भी घर आने-जाने लगे हैं। सामाजिक आर्थिक उत्थान भी हुआ है। पक्का मकान होने से पड़ोस व मोहल्ले में मान-सम्मान भी बढ़ा है और बिना किसी समस्या के पक्के मकान में जीवन जी रहे हैं।

0 Views

Leave a Reply