Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

१७ हजार ५०० रुपए वसूला जुर्माना

1 min read
Text Size:

-रक्षाबंधन पर्व को लेकर संयुक्त दल की छापामार कार्रवाई
अनोखा तीर, हरदा। आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर सिद्धार्थ जैन एवं एसडीएम अशोक डहेरिया के निर्देशानुसार राजस्व विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग एवं नगर पालिका के संयुक्त दल द्वारा शहर में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। संयुक्त दल ने दूध डेयरी, होटल, बेकरी एवं फल दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था तथा डस्टबिन की उपलब्धता की जांच की। कार्रवाई के दौरान पनीर एवं मिठाइयों के नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। निरीक्षण के दौरान दुकानों में साफ-सफाई का अभाव पाए जाने तथा आवश्यक स्वच्छता मानकों का पालन नहीं करने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 17,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों ने खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों को रक्षाबंधन पर्व के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने, प्रतिष्ठानों में पर्याप्त डस्टबिन रखने तथा खाद्य सामग्री को सुरक्षित एवं स्वच्छ तरीके से रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि त्यौहार के दौरान मिलावटी एवं अस्वच्छ खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए जांच एवं कार्रवाई का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply