-3 आरोपी गिरफ्तार, 75 हजार का माल बरामद
अनोखा तीर, खिरकिया। रक्षाबंधन पर्व से पहले किसानों के खेतों में लगातार हो रही मोटर चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक शशांक के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया गया। एसडीओपी खिरकिया रॉबर्ट गिरवाल के मार्गदर्शन में थाना छीपाबड़ पुलिस को इस अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मोटर चोरी और नकबजनी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 75 हजार रुपये का चोरी का माल बरामद किया है।
ये थीं घटनाएं
पहली घटना : 18-19 अगस्त की रात टेमलाबाड़ी रैय्यत निवासी प्रतापसिंह राजपूत के खेत से 5 हार्स पॉवर की पूनम कंपनी की मोटर, 80 फीट केबल और स्टार्टर चोरी हो गए थे। इस पर अप.क्र. 411/26 धारा 303(2) बीएनएस दर्ज किया गया था।
दूसरी घटना : 28-29 जून की रात वार्ड 09 खिरकिया में राहुल यादव के कमरे का ताला तोड़कर 2 क्विंटल मूंग बीज, 300 फीट मोटर केबल और स्टार्टर चोरी कर लिए गए थे। कीमत करीब 35 हजार रुपये थी। इस मामले में अप.क्र. 321/26 धारा 305(ड्ड), 331(4) बीएनएस दर्ज था।
ऐसे पकड़े गए आरोपी
चोरी की घटनाओं के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। लगातार दबिश के बाद 20 अगस्त को पुलिस ने टेमला बाड़ी रैय्यत निवासी ओमप्रकाश कोरकू 22 वर्ष और भोला कोरकू 19 वर्ष को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार किया। इनसे 2 मोटरें बरामद हुईं। चोरी की मोटर खरीदने के आरोप में टेमलावाड़ी रैय्यत निवासी कालू उर्फ साहिल 19 वर्ष को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पूछताछ में खिरकिया की नकबजनी का खुलासा भी हुआ।
चोरी का माल बरामद
पुलिस ने आरोपियों से कुल 3 मोटर, 25 फीट केबल और 1 क्विंटल मूंग बरामद किया है। जिसकी कुल कीमत लगभग 75 हजार रुपये है। गिरफ्तार आरोपी ओमप्रकाश पिता राधेश्याम कोरकू 22 वर्ष, निवासी टेमला बाड़ी रैय्यत भोला पिता शांतिलाल कोरकू 19 वर्ष, निवासी टेमलावाड़ी रैय्यत कालू उर्फ साहिल पिता इसराइल, 19 वर्ष, निवासी टेमलावाड़ी रैय्यत है। उक्त कार्रवाई में एसडीओपी रॉबर्ट गिरवाल के मार्गदर्शन में निरीक्षक संतोष सिंह चौहान, सउनि नानकराम कुशवाह, सउनि संजय सिंह ठाकुर, प्रआर शंभूदयाल चौरे, प्रआर आशीष, आर सौरभ राजपूत, आर शैलेन्द्र गुर्जर, आर हेमुलाल जमरे, आर उदयसिंह, आर हीराल सोलंकी, आर ललित शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि त्योहारों के दौरान ऐसी घटनाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
थाना छीपाबड़ पुलिस ने पकड़ी मोटर चोर गिरोह

0 Views




